अचानक बहार आना........ जिंदगी मे अचानक बहार आना, फिर तेरा कुछ इस तरह पास आना। अपनी आवरूह तुझ पर लुटा देना, तेरी चाहत का परवाना बन जाना।। तेरी इतमिनान से परवाह करना, फ़िर मुझको ही लापरवाह करार दे देना। जिंदगी मे अचानक बहार आना, फिर तेरा कुछ इस तरह पास आना।। अपने सपने तुझ पर नोछाबर करना, फ़िर तेरा उन्ही को बोझ बता देना।। तेरे लिये अपनो से टकराना, फ़िर मुझे ही पराया बना देना। जिंदगी मे अचानक बहार आना, फिर तेरा कुछ इस तरह पास आना।। Written by. Sonamsaini